डॉक्टरों के लिए WhatsApp AI रिसेप्शनिस्टफ़ोन बज रहा है।आप मरीज़ देख रहे हैं।जवाब हम WhatsApp पर दे देते हैं।
जिस कॉल का जवाब नहीं जाता, वह अक्सर हाथ से निकली बुकिंग होती है। जो भी मरीज़ कॉल करे और आप न उठा पाएँ, उसे RingDesk कुछ ही सेकंड में WhatsApp पर जवाब भेज देता है। सवालों के जवाब भी, अपॉइंटमेंट भी। आपको वापस फ़ोन नहीं करना पड़ता।
₹2,999 महीने से शुरू। पहला महीना पसंद न आए तो पूरे पैसे वापस।
- Meta Tech Providerआधिकारिक WhatsApp API
- Google Play परAndroid ऐप
- सुरक्षित क्लाउडडेटा एन्क्रिप्टेड
50–200मिस्ड कॉल रोज़, एक व्यस्त क्लिनिक में
ज़्यादातर लोग वही दो-चार बातें पूछते हैं।
दिन भर वही सवाल
- डॉक्टर साहब आज बैठेंगे?
- फ़ीस कितनी है?
- रिपोर्ट आ गई क्या?
- क्लिनिक कहाँ पड़ता है?
- अभी आ जाऊँ?
- संडे को खुला है?
इन सबका जवाब RingDesk WhatsApp पर दे देता है, वही जो आप बताते। मरीज़ देखते वक़्त बार-बार फ़ोन नहीं उठाना पड़ता।
कॉल बैक, जो रह ही जाते हैं
हर कॉल करने वाले को पहले ही जवाब मिल चुका होता है। रात को बैठकर फ़ोन नहीं करने पड़ते।
नया मरीज़, जो दूसरे क्लिनिक फ़ोन कर लेता है
अब उसे कुछ ही सेकंड में जवाब मिलता है, और वह आपके यहाँ ही स्लॉट बुक कर लेता है।
बुकिंग डायरी में, या याद के भरोसे
हर कॉल और हर बुकिंग, एक ही लिस्ट में।
RingDesk कैसे काम करता है
एक बार सेटअप, बस। फ़ोन भी वही, नंबर भी वही।
यह वॉइस बॉट नहीं है। आपका फ़ोन कोई और नहीं उठाता।
-
कॉल मिस हुई
-
कुछ सेकंड में मरीज़ को WhatsApp
-
सवाल का जवाब, या अपॉइंटमेंट बुक
रिमाइंडर जाएगा, तो मरीज़ अपॉइंटमेंट नहीं भूलेगा
बुकिंग के बाद रिमाइंडर RingDesk भेजता है। मरीज़ एक जवाब में टाइम पक्का कर देते हैं या बदल लेते हैं।
79%रिमाइंडर मिलने पर टाइम पर आए36%बिना रिमाइंडर टाइम पर आए
भारत के एक OPD की स्टडी, 206 मरीज़। Prasad and Anand, 2012- बुक होते हीतारीख़, टाइम और फ़ीस के साथ कन्फ़र्मेशन
- एक दिन पहले शाम"कल सुबह 11 बजे आपका अपॉइंटमेंट है।" मरीज़ कन्फ़र्म कर देता है
- उसी दिन सुबह"11 बजे मिलते हैं। पुरानी रिपोर्ट साथ ले आइएगा।"
मरीज़ों के लिए सुरक्षित
RingDesk क्या करता है
- कुछ सेकंड में WhatsApp पर जवाब देता है
- अपॉइंटमेंट बुक करता है
- आपकी टाइमिंग, फ़ीस और पता बताता है
- रिमाइंडर भेजता है
- कुछ ज़रूरी हो तो आपको तुरंत बताता है
- हर कॉल करने वाले की लिस्ट रखता है
- हिंदी और अंग्रेज़ी, दोनों में बात करता है
RingDesk ये कभी नहीं करता
- मेडिकल सलाह
- बीमारी बताना या दवा लिखना
- आपका फ़ोन उठाना
- आपके पर्सनल WhatsApp का इस्तेमाल
- मेडिकल रिकॉर्ड रखना
- मरीज़ों का डेटा बेचना
मेडिकल इमरजेंसी हो तो
यह क्लिनिक का ऑटोमैटिक असिस्टेंट है। हम डॉक्टर से बात करवाने की कोशिश कर रहे हैं, पर इसमें समय लग सकता है। इमरजेंसी है तो तुरंत 112 पर कॉल करें या नज़दीकी अस्पताल जाएँ।
ज़रूरी: एक मरीज़ ने इमरजेंसी बताई है। कृपया तुरंत कॉल बैक करें।
- सुरक्षित क्लाउड पर डेटा
- एन्क्रिप्टेड
- मरीज़ों की लिस्ट सिर्फ़ आपके क्लिनिक को दिखती है
- आप कहें तो डेटा डिलीट
RingDesk की कीमत
रोज़ कितनी कॉल मिस होती हैं, उसी हिसाब से प्लान चुनें।
- Soloरोज़ 30 तक मिस्ड कॉल₹2,999हर महीने Solo लें
- Clinicरोज़ 30 से 100 मिस्ड कॉल₹5,999हर महीने Clinic लें
- Premiumरोज़ 100 से ज़्यादा मिस्ड कॉल₹9,999हर महीने Premium लें
- हर प्लान में सारे फ़ीचर
- पहला महीना पसंद न आए तो पूरे पैसे वापस
- कोई सेटअप फ़ीस नहीं। जब चाहें बंद करें
डॉक्टर अक्सर ये पूछते हैं
- क्या है
- डॉक्टरों के लिए WhatsApp AI रिसेप्शनिस्ट
- किसके लिए
- भारत के डॉक्टर और क्लिनिक
- कीमत
- ₹2,999 महीने से शुरू
- फ़ोन
- Android. iPhone जल्द
- भाषा
- हिंदी, अंग्रेज़ी और हिंग्लिश
- सेटअप
- लगभग एक हफ़्ता, हम साथ मिलकर करते हैं
RingDesk क्या है?
RingDesk भारत के डॉक्टरों और क्लिनिक के लिए WhatsApp AI रिसेप्शनिस्ट है। जो कॉल आप नहीं उठा पाते, उस मरीज़ को RingDesk कुछ ही सेकंड में WhatsApp पर मैसेज भेजता है, आपकी दी हुई जानकारी से उसके सवालों का जवाब देता है और अपॉइंटमेंट बुक कर देता है।
क्या कोई रोबोट मेरा फ़ोन उठाएगा?
नहीं। RingDesk वॉइस बॉट या IVR नहीं है। फ़ोन पहले की तरह आप ही उठाते हैं। जो कॉल मिस हो जाती है, सिर्फ़ उसी मरीज़ को WhatsApp मैसेज जाता है।
क्या मेरा नंबर बदलेगा?
नहीं। आपका नंबर वही रहता है और कोई कॉल फ़ॉरवर्ड नहीं होती। मरीज़ों को जवाब क्लिनिक के एक अलग WhatsApp नंबर से जाते हैं, जिसके लिए एक नया SIM लगता है। वह लेने में हम मदद करते हैं। आपका पर्सनल WhatsApp कभी इस्तेमाल नहीं होता।
यह किन सवालों के जवाब देता है?
जो जानकारी आप देते हैं, उसी से: टाइमिंग, फ़ीस, पता, आप किन दिनों बैठते हैं, अपॉइंटमेंट कैसे लें, साथ में क्या लाना है। मेडिकल सलाह यह नहीं देता।
मेडिकल इमरजेंसी हो तो क्या होता है?
RingDesk आपको तुरंत अलर्ट भेजता है। मरीज़ को बताया जाता है कि यह ऑटोमैटिक असिस्टेंट है, डॉक्टर से बात करवाने की कोशिश हो रही है, और इमरजेंसी में 112 पर कॉल करें या नज़दीकी अस्पताल जाएँ।
मेरे पास रिसेप्शनिस्ट है, फिर भी यह काम का है?
हाँ। यह उन कॉल को संभालता है जो कोई नहीं उठा पाता: जब लाइन बिज़ी हो, लंच टाइम हो, क्लिनिक बंद हो या छुट्टी हो।
RingDesk कितने का है?
रोज़ 30 तक मिस्ड कॉल के लिए ₹2,999 महीना, 30 से 100 के लिए ₹5,999, और 100 से ज़्यादा के लिए ₹9,999। हर प्लान में सारे फ़ीचर हैं। कोई सेटअप फ़ीस नहीं, और पहला महीना पसंद न आए तो पूरे पैसे वापस।
शुरू करने के लिए क्या चाहिए?
बस एक Android फ़ोन। iPhone के लिए जल्द आ रहा है। सेटअप में लगभग एक हफ़्ता लगता है, और यह हम आपके साथ मिलकर करते हैं।
यह किस भाषा में बात करता है?
हिंदी, अंग्रेज़ी और हिंग्लिश। मरीज़ जिस भाषा में लिखे, उसी में जवाब देता है।
क्या WhatsApp इसकी इजाज़त देता है?
हाँ। RingDesk WhatsApp का आधिकारिक Business Platform इस्तेमाल करता है, और Meta का Tech Provider है।
मरीज़ों का डेटा सुरक्षित है?
हाँ। डेटा एन्क्रिप्टेड रहता है और सुरक्षित क्लाउड सर्वर पर रखा जाता है। हम सिर्फ़ नाम, नंबर और अपॉइंटमेंट की जानकारी रखते हैं, मेडिकल रिकॉर्ड नहीं। डेटा हम कभी नहीं बेचते, और आप कहें तो डिलीट कर देते हैं।
क्या मैं इसे कभी भी बंद कर सकता हूँ?
हाँ, जब चाहें। और पहला महीना पसंद न आए तो पूरे पैसे वापस।
RingDesk किसने बनाया है?
RingDesk (ringdesk.in) IIT दिल्ली की एक टीम ने भारत के डॉक्टरों के लिए बनाया है। इसी नाम वाले दूसरे प्रोडक्ट से इसका कोई लेना-देना नहीं है।
कुछ पूछना है? WhatsApp पर पूछ लीजिए।
जो भी पूछना हो, पूछिए। जवाब कुछ ही सेकंड में आएगा।
- IIT दिल्ली की टीम ने बनायाहर क्लिनिक का सेटअप हम ख़ुद करते हैं।
- दिल्ली NCR के डॉक्टर इस्तेमाल कर रहे हैंजैसे डॉ. अनीता मलिक, रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट
- HemeNext 2.0 (गुरुग्राम, अक्टूबर 2026) में फ़ीचर्ड स्टार्टअप